पुलवामा में शहीद हुये कानपुर देहात के दो जवानों के परिजनों को दी गयी 22-22 लाख रू. की धनराशि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में आज कानपुर देहात के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुये दो जवानों के आश्रितों को रू0 22-22 लाख की धनराशि जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा प्रदान की गयी। यह धनराशि लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन के वेतन से एकत्रित की गयी थी।

कानपुर देहात जनपद के डेरापुर तहसील के ग्राम रैगवां निवासी शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी देवी को रू0 11 लाख व उनकी माता कैलाशी को रू0 11 लाख की धनराशि प्रदान की गयी, इसीतरह डेरापुर तहसील के ही वार्ड नं0-1 अम्बेडकर नगर डेरापुर निवासी शहीद रोहित कुमार यादव की पत्नी वैष्णवी यादव को रू0 11 लाख व उनकी माता विमला देवी को रू0 11 लाख की धनराशि प्रदान की गयी।

Facebook Comments