आदेश गुप्ता ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का किया धन्यवाद
Date posted: 26 June 2020
नई दिल्ली: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इस फैसले के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री मेश पोखरियाल निशंक का धन्यवाद करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे अभिभावकों को भी राहत में मिली है।
गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 का प्रसार तेजी से बढ़ता जा रहा है ऐसे में एग्जाम लेना सुरक्षित नहीं होता। उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के पास बाद में परीक्षा देने या फिर पिछली तीन आंतरिक परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन का रास्ता चुनने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिये पुनरूपरीक्षा का विकल्प नहीं होगा। लाखों बच्चों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि संकट के समय में छात्रों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
Facebook Comments