खनन विभाग के प्रवर्तन कार्य में लगाए गए अकुशल/कुशल आउटसोर्स कर्मियों को हटाया गया

लखनऊः निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश, डा. रोशन जैकब ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों को प्रवर्तन कार्य हेतु उपलब्ध कराए गए अकुशल/कुशल श्रमिकों के संबंध में पूर्व में पारित कार्य आवंटन आदेशों को निरस्त करते हुए सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद बांदा में विभिन्न समाचार माध्यमों द्वारा  ग्राम- चिल्ला क्षेत्र (कानपुर- बांदा मार्ग) में कार्य के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मियों द्वारा अवैध वसूली किये जाने संबंधी प्रकाशित/प्रसारित खबरों का संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Facebook Comments