27 जून को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेगी जनसंवाद रैली को सम्बोधित
Date posted: 26 June 2020
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश में जनता के साथ रैलियों के माध्यम से जनसंवाद कर रही है। जनसंवाद रैलियों के क्रम में पार्टी की तीसरी जनसंवाद रैली कल 27 जून को सायंकाल 5 बजे से शुरू होगी। प्रदेश में होने वाली मध्यांचल जनसंवाद रैली को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली कार्यालय से संबोधित करेंगी। उनके साथ ही केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व राष्ट्रीय महामंत्री डा0 अनिल जैन भी उपस्थित रहेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से रैली को संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लगातार पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ बूथ स्तर तक संपर्क व संवाद करके रैली की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली तीसरी रैली से कानपुर-बुन्देलखण्ड व अवध क्षेत्रांे में जनमानस से सीधा संवाद होगा। डिजिटल माध्यमों से जनसंवाद करते हुए पार्टी जहां एक ओर बीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लोगो से जुड़ रही है। वहीं पार्टी द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे डिजिटल प्लेटफार्म के तहत फेसबुक, यूट्यूब व ट्विटर के माध्यम से लाखों की संख्या में लोग रैलियों से सीधे जुड़ रहे है। इसके साथ ही टेलीविजन के माध्यम से भी बहुत बड़ी संख्या रैली का हिस्सा बनी है। पश्चिामंचल व पूर्वांचल की पिछली दोनों रैलियां अभूतपूर्व ढंग से सफल रही है। इस माध्याचंल जनसंवाद रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ता विभिन्न स्तरों पर लोगों को जोड़ रहे है। आम जनमानस के साथ ही प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 लोगांे को जनसंवाद रैली से जोड़ने का लक्ष्य लेकर बूथ स्तर पर लिंक पहुंचाकर आमंत्रित किया जा रहा है। पार्टी के सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि तथा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली की सफलता के लिए सतत संपर्क व संवाद के काम में जुटे है।
भाजपा जनसंवाद रैलियों के माध्यम से मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियां, योजनाएं व ऐतिहासिक निर्णयों को जनमानस के साथ साझा कर रही है। इसके साथ ही जन सहभागिता से स्वदेशी व स्वाबलम्बी भारत निर्माण के लिए आत्मनिर्भर भारत का संदेश रैलियों से जनमानस तक पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश जनसंवाद रैली में कानपुर-बुन्देलखण्ड व अवध क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश सरकार के सभी मंत्री पार्टी के राज्य मुख्यालय से जुड़ेंगे। इसके साथ ही कानपुर व अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी प्रदेश मुख्यालय से ही जु़ड़ेंगे। पार्टी के सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभाग जनसंवाद रैली से जुड़ने के लिए जन-जन को आमंत्रित करने के काम में लगे है। साथ ही अधिवक्ता, चिकित्सक, प्रवासी श्रमिक, पटरी दुकानदार, सूक्ष्य लघु एवं मध्यम उद्योग, शिक्षक, व्यापारी आदि सभी सामाजिक वर्ग के लोगों को भी जनसंवाद से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
आमजनमानस जनसंवाद रैली को फेसबुक पेज ी https://www.facebook.
Facebook Comments