नव ऊर्जा युवा संस्था ने मास्क वितरण कर एवं होर्डिंग पोस्टर के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
Date posted: 28 June 2020
नोएडा: कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के युवा भी जागरूकता संदेश फैला रहे है। रविवार सुबह अनेक युवा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सलारपुर भंगेल बाजार में निकले। इस दौरान युवाओं ने हाथों में होर्डिंग और पोस्टर थामे जिस पर कई स्लोगन लिखे थे जैसे “कोरोना हारेगा , भारत जीतेगा सामाजिक दूरी बहुत जरूरी” के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया।
जागरूकता के दौरान संस्था ने सेफ्टी मास्क का भी निशुल्क वितरण किया। सेफ्टी मास्क राहगीर, दुकानदारों, रेहड़ीवालों, रिक्शा व ऑटो चालकों को निःशुल्क दिए गए, क्योंकि ये लोग ज्यादातर समय घर से बाहर गुजारते हैं। सभी ने मास्क के वितरण को बहुत सराहनीय कदम बताया।
संस्था की तरफ से मोहित अवस्थी ने बाजार में उपस्थित कई राहगीरों के सेनेटाइजर एवं हेंडबाश से हाथ धुलवाएं, एक अपील भरा पर्चा भी वितरण किया। जिसमें कोरोना का लक्षण एवं संक्रमण से रोकथाम के उपचार बताए जा रहे है।
संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को और अधिक जागरूक करने की अत्यधिक आवश्यकता है बैनर पोस्टर होर्डिंग के जरिए संदेश दिया जाए, साथ ही सब्जी मार्केट, किराना की दुकान, मिठाई की दुकान, व्यापारिक संस्थानों में जहां भीड़ ज्यादा तादाद में आती है, वहां पर दुकानदारों और आम जनों में भी जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है और संस्था आगे भी इसी तरह से समाज में जागरूकता अभियान आयोजित करेगी।
इस दौरान उपाध्यक्ष संदीप पाठक, दीपक कनोजिया, मोहन साह , राज मंडल, ध्रुव घोष, मोहित अवस्थी, पुष्कर शर्मा, कपिल सोलंकी, अजय चौहान, चन्द्रमा मद्धेशिया, विपुल साह, अंकुर श्रीवास्तव के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।
Facebook Comments