एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा का पटना में हुआ भव्य स्वागत
Date posted: 28 June 2020
पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रवादी सभागार में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा का भव्य स्वागत किया गया । शर्मा बिहार विधानसभा जो होने वाला है उस पर परिचर्चा के लिए आए थे और अपने पदाधिकारियों से एक-एक करके बात किए , सभी जिला अध्यक्षों से एक-एक करके मुलाकात किए और सभी से राय विचार लिए की पार्टी को अकेले लड़ना चाहिए या गठबंधन में लड़ना चाहिए ।
अधिकतर जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारी सदस्यों का कहना था कि नवल किशोर शाही के नेतृत्व में पार्टी बहुत अच्छा कार्य कर रही है और इनके नेतृत्व में अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए । इसका परिणाम होगा कि बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह जागेगी। मैं भी विधायक बन सकता हूं इसलिए ज्यादा मेहनत करेंगे पहले सिर्फ कटिहार पर ध्यान दिया जाता था |
Facebook Comments