आदेश गुप्ता ने नेताजी नगर में जरूरतमंद किशोरियों व महिलाओं के बीच सैनेटरी नैपकिनकिया वितरित

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न हुए इस संकट की घड़ी में सेवा बस्ती की जरूरतमंद किशोरियों व महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जरूरतों के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नेताजी नगर में सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि इस संकट के समय में हर व्यक्ति अपने स्तर पर जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष कर रहा है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है लेकिन महावारी के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली किशोरियों का महिलाओं के लिए खुद को स्वस्थ रखना भी एक चुनौती है। उनके लिए सेनेटरी नैपकिन का खर्च वहन करना आसान नहीं है। सैनेटरी पैड्स भी महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी चीजें हैं जिसकी उपलब्धता उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी बाकी जरूरत की सामग्री है।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि एक स्वस्थ महिला अपने पूरे परिवार को स्वस्थ रखती है और हमारा यही उद्देश्य है कि हम मिलकर जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन की पूर्ति करवाएं ताकि वह खुद को स्वस्थ रख सकें। ऐसे समय में महिलाओं, बालिकाओं की इस तकलीफ से राहत देने व स्वच्छता व उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिल्ली भाजपा निरंतर निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण कर रही है और आगे भी यह जारी रहेगा।

Facebook Comments