जेनेटिक इम्प्रूवमेण्ट फार शीप एण्ड गोट योजना हेतु 320.47 लाख रूपये स्वीकृत
Date posted: 26 August 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने राष्ट्रीय पशुधन प्रबन्धन कार्यक्रम के तहत जेनेटिक इम्प्रूवमेण्ट फार शीप एण्ड गोट योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 320.476 लाख रूपये (तीन करोड़ बीस लाख सैंतालिस हजार छः सौ रूपये) स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत धनराशि में 60 प्रतिशत केन्द्रांश तथा 40 प्रतिशत राज्यांश सम्मिलित है। इस योजना का उद्देश्य बकरियों का आनुवांशिक सुधार तथा उच्च गुणवत्ता की जमुनापारी बकरियों का संरक्षण एवं संवर्द्धन किया जाना है।
पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए योजना के उचित क्रियान्वयन हेतु निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण व व्यय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्य-योजना एवं निर्धारित गाईडलाइन्स के अनुरूप किया जायेगा।
Facebook Comments