यूपीनेडा नेडा मुख्यालय में चार कर्मी कोरोना से संक्रमित
Date posted: 18 September 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (यूपीनेडा) के विभूति खण्ड गोमतीनगर स्थित कार्यालय भवन में 15 एवं 16 सितम्बर 2020 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर विभाग के समस्त कार्मिकों का कोविड-19 की एनटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें 04 कार्मिक पाॅजीटिव पाये गये।
सचिव यूपीनेडा अनिल कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपीनेडा के कार्यालय में कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए यूपीनेडा मुख्यालय को 17 एवं 18 सितम्बर, 2020 को बंद किया गया है और नगर निगम द्वारा इस कार्यालय का सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है।
Facebook Comments