मुख्यमंत्री योगी ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Date posted: 27 September 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से हमारा प्रदेश बहुत बड़ा है। प्रदेश सरकार ने पर्यटन जुड़े हुए बहुत से कार्यों को कराया है। उन्होंने बताया कि यह सेक्टर रोजगार, ट्रांसपोर्ट, हास्पिटलिटी, हैण्डीक्राफ्ट तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट से जुड़ा हुआ है।
अवस्थी ने बताया कि गृह विभाग द्वारा धारा-188 के तहत 2,30,403 एफआईआर दर्ज करते हुये 4,34,781 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में अब तक 1,65,18,289 वाहनांे की सघन चेकिंग में 74,365 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 86,17,70,726 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,39,591 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1257 लोगों के खिलाफ 930 एफआईआर दर्ज करते हुए 448 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के तहत अब तक 2640 मामलों को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की गई है तथा 27 सितम्बर को ट्विटर के कुल 03 मामलों को संज्ञान में लिया गया है तथा साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 105 एफआईआर दर्ज करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 76 प्रकरण में विवादित आईडी/पोस्ट डिलीट कराया गया एवं 03 प्रकरण में एकाउन्ट धारक द्वारा पोस्ट डिलीट कर माफीनामा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 147 प्रकरण में यूआरएल/लिंक/आईडी/पोस्ट डिलीट पाया गया है तथा 389 प्रकरण में कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18,744 कन्टेनमेंट जोन के 1,198 थानान्तर्गत, 13,38,315 मकानों के 74,50,872 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 49,014 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 31,687 है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.25 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को रु0 1,000-1,000ध्- के आधार पर कुल 33.90 लाख लोगों को 339.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.14 लाख श्रमिकों को द्वितीय किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 97 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1127 फ्लोर मिल, 503 तेल मिल एवं 357 दाल मिल संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संबंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1070 पर प्राप्त 120198 काॅल्स में से 119828 का निस्तारण कर दिया गया है।
श्री अवस्थी ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 3,160 गैंग चार्ट को जिलाधिकारियों द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। 1,405 आरोप पत्र न्यायालयों को भेजे गए हैं। इन मामलों में से 463 वादों की न्यायालयों ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि 757 गैंग मामले गैंगेस्टर एक्ट के तहत टेकअप किये गये हैं, जिनसे 351 करोड़ 59 लाख धनराशि की अवैध सम्पत्ति को सेक्शन 14 के अन्तर्गत कुर्क किया गया है। श्री अवस्थी ने आज यमुना एक्सप्रेस-वे में फिल्म सिटी का निरीक्षण किया।
Facebook Comments