बिहार सरकार ने मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

मंत्री श्रवण कुमार संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री, विनोद कुमार सिंह के असमायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संवेदना में श्रवण कुमार, मंत्री ने कहा है कि स्व0 विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, ब्रेन हेमरेज की षिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्व0 विनोद कुमार सिंह कटिहार जिला के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी। ये कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे तथा बिहार सरकार में कई विभाग के मंत्री पद पर भी आसीन रहे। इनकी मृत्यु से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। हम उनके असमायिक निधन से काफी दुःखी एवं मर्माहत हैं।

श्रवण कुमार, मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईष्वर से प्रार्थना की है तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य धारण करने के लिए शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से कामना की है।

Facebook Comments