बिहार : महागठबंधन ने भी उतारा विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी
Date posted: 24 November 2020
पटना: बिहार विधानसभा अध्यक्ष को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन ने भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। महागठबंधन ने इसके लिए सीवान के विधायक अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद यह तय हो गया है कि विधानसभा अध्यक्ष को लेकर इस बार चुनाव होगा। राजद के विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को यहां कहा कि महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी चौधरी ने स्पीकर पद के लिए नामांकन भर दिया है।
Facebook Comments