दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों के 5 उप चुनावों के लियें चुनाव प्रभारियों की घोषणा की
Date posted: 6 February 2021

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया की पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ेगी और आज प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन चुनावों का कार्य देखने के लियें एक अंतरिक समिति का गठन करने के साथ ही पांचों वार्डों के लियें चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किये हैं।
विधायक अजय महावर चौहान बांगर, विधायक अभय वर्मा कल्याणपुरी, विधायक जितेंद्र महाजन त्रिलोकपुरी ईस्ट, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह रोहिणी सी, और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा शालीमार बाग नार्थ वार्ड में चुनाव प्रभारी होंगे।
Facebook Comments