अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आदेश गुप्ता बच्चों को बांटी स्टेशनरी
Date posted: 13 March 2021
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज बलजीत नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में छात्राओं को पेन, कॉपी, रबर और पेंसिल का वितरण किया और उसके बाद महिला कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम में करोल बाग जिला अध्यक्ष राजेश गोयल और जिला महामंत्री दीपाली कपूर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि बच्चें देश के भविष्य हैं। आज हर क्षेत्र में लड़कियों ने अपना लोहा मनवाया है। चाहे ई-रिक्शा चलाने की बात हो या लड़ाकू विमान उड़ाने की बात हो, हर जगह लड़कियां अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ‘बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बच्चों के शिक्षा पर हमेशा जोर देती रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का असर आज पूरे देश में दिख रहा है। उन्होंने समारोह में आए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे लड़कियों की परवरिश लड़कों के समान करें और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएं, ताकि वे अपनी क्षमता का जौहर दिखा सकें। युवा पीढ़ी के हाथों में ही परिवार, समाज और देश का भविष्य हैं।
Facebook Comments