केशव मौर्य और रमापति शास्त्री ने सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर किया शोक व्यक्त
Date posted: 25 April 2021
लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री रमापति शास्त्री ने विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों व उनके शुभचिंतकों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
केशव प्रसाद मौर्य ने ‘‘आज‘‘ समाचार पत्र समूह के निदेशक व प्रधान संपादक शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया है।
Facebook Comments