दिल्ली भाजपा पानी के मुद्दे पर कल 3000 से अधिक स्थानों पर करेगी प्रदर्शन
Date posted: 9 July 2021
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में पीने का साफ पानी की कमी के लिए केजरीवाल सरकार की कड़ी निंदा की। पार्टी कार्यकर्ता वीरवार को राजधानी में अलग-अलग लगभग 3000 स्थानों पर पानी के लिए प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने आज यहां बताया कि कल होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय, झंडेवालन में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी मुख्यमंत्री निवास पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर हर्षवर्धन शक्ति नगर चैक पर, कमला नगर में, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल अजमेरी गेट चैक पर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी जल बोर्ड कार्यालय मुखर्जी नगर में, सांसद मीनाक्षी लेखी कोटला चैक डिफेंस कॉलोनी में, सांसद रमेश बिधूड़ी दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय हरकेश नगर में, सांसद प्रवेश साहिब सिंह जल बोर्ड कार्यालय टैगोर गार्डन में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता 4 राज निवास मार्ग पर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय मेन मार्किट, मालवीय नगर में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा नवीन शहादरा और श्री राम मंदिर वेलकम में और प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह जल बोर्ड कार्यालय प्रीत विहार में होने वाले विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
श्री चहल ने बताया कि दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है और ऊपर से पानी की कमी ने लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसा दिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी की आधी कालोनियों और बस्तियों में पीने का पानी नहीं मिलता। जिन कालोनियों में पानी की सप्लाई होती भी है, वह भी अब बहुत कम समय के लिए रहती है। ऐसे में दिल्लीवाले अपनी जरुरत के लिए पीने का पानी भी खरीदने को मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हर मुद्दे पर झूठ का सहारा लेकर बच निकलने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पानी को लेकर भी जनता से वादा किए वे पूरे नहीं हुए। पीने के लिए साफ पानी की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर कल विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Facebook Comments