भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने किया संगठन का विस्तार

नोएडा: भारतीय किसान यूनियन अंबावता की महापंचायत कैंप कार्यालय राजेंद्र नागर फार्म हाउस मुर्शदपुर पर हुई जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता ने जिला कार्यालय का उद्घाटन किया |

जिसमें मुख्य रुप से राजेंद्र नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश भाटी को राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक नागर को प्रदेश मीडिया प्रभारी बालकिशन प्रधान को प्रदेश संगठन मंत्री प्रताप नागर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया एवं सैकड़ों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन अमबावता की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता ने कहां की देश की तानाशाही मोदी सरकार को किसानों ने झुकाने का काम किया है | 1 वर्ष तक चले लंबे संघर्ष के बाद किसानों की जीत हुई है जिसमें 700 से अधिक किसानों की शहादत हुई आगे भी संयुक्त मोर्चा समय-समय पर किसानों की लड़ाई देश में लड़ता रहेगा इस संबंध में डॉ विकास प्रधान ने कहा भारतीय किसान यूनियन जनपद गौतम बुद्ध नगर की किसानों की लड़ाई के लिए मजबूती से आंदोलन करेगा क्षेत्रीय मुद्दों को उठाना संगठन की पहली प्राथमिकता होगी|

इस मौके पर बलविंदर बाजवा शमशेर सिंह दहिया सुखबीर प्रधान राजकुमार भाटी अक्षय चौधरी सचिन शर्मा पूनम पंडित गजब प्रधान डॉक्टर विकास प्रधान नेम वीर सरपंच देवेंद्र टाइगर दीपक भाटी रविंद्र प्रधान ओमवीर बीडीसी लीला नागर राजू नागर नीरज भड़ाना बिल्लू आधाना लोकेश भाटी कृष्ण नागर अमित कसाना राजकुमार रूपबास सीपी सोलंकी राजे प्रधान गौरव नागर बालकिशन प्रधान ऋषि पाल कसाना रफीक कुरैशी अमित भाटी संजय नागर सौरभ वर्मा मोहित भाटी जीतू गुर्जर शुभम चेची प्रदीप भाटी रिंकू भाटी उमेश राणा जगत बीडीसी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Facebook Comments