आम्रपाली सिलिकॉन सिटी एओए की मनमानी के विरोध में रैली

नोएडा: आम्रपाली सिलिकॉन सिटी एओए की मनमानी के विरोध में अम्रपाली क्रिस्टल होम्स मार्केट एसोसिएशन द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट के यहां दिया गया । इस कार रैली में लगभग 100 के आसपास कारों  सहित व्यापारियों और समाजवादी के वरिष्ठ नेता सुनील चौधरी व नवीन दुबे के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने हिस्सा लिया।

आम्रपाली अपार्टमेंट एसोसिएशन द्वारा उक्त मार्केट की बिजली जबरन काटी गई है जिसके विरोध में सभी दुकानदार धरने पर हैं।सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी हमेशा मैदान में रही है और व्यापारियों के साथ है।इस अवसर पर सपा नेता नवीन दुबे एडवोकेट ने कहा कि जब न्यायालय का स्पष्ट  आदेश है तो यह जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है कि मार्केट की बिजली व्यवस्था चलाने हेतु AOA पर दबाब बनाये और न्यायालय के आदेश का पालन हो । योगी सरकार में प्रशासन दबाब में काम कर रहा है यही कारण है कि 100 के आसपास व्यापारी दुकानदार धरने पर बैठे हैं ।
सभी दुकानदार बिद्युत आपूर्ति न होने के कारण दुकाने बन्द किये हुए हैं कोरोना काल के बाद इस तरह की मनमानी के कारण व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है ।एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अम्रपाली सिलिकॉन सिटी के AOA अध्यक्ष अम्बानी समूह के किसी चैनल में काम करते हैं यही कारण है कि पुलिस दबाब में है और व्यापारी परेशान हो रहे हैं ।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी, रामवीर सिंह, शम्भू पोखरियाल, कुलदीप शर्मा, गौरव कुमार यादव, मुमताज आलम ,योगेश भाटी, सचिन, देवाशीष, सहित अम्रपाली क्रिस्टल होम्स मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सर्व श्री  मुरलीधर दुबे अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल, चरणजीत सिंह, चिराग अग्रवाल, डॉ प्रवीण, मो०अदनान, जे. पी . चौधरी, तरुण कपूर, प्रवीण चौहान श्रीमती विधिना मिढा, गुंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

Facebook Comments