नोएडा महानगर कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन
Date posted: 11 December 2021
नोएडा: नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा महानगर कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गौतम बुध नगर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रदेश महासचिव मोनिंदर फुल वाल्मीकि जी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रामकुमार तंवर के कहा की बैठक में मुख्य रूप से 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली कांग्रेस पार्टी की महगाई हटाओ राष्ट्रव्यापी रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के विषय पर चर्चा की बैठक में सभी आवेदन कर्ताओं को व नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी सभी नेतागण एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि अधिक से अधिक संख्या में जयपुर में कांग्रेस पार्टी की महंगाई हटाओ राष्ट्रव्यापी महारैली में पहुंचने का अनुरोध किया।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाई जा रही सदस्यता अभियान के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई,इस अवसर पर मोनींदर सूद वाल्मीकि ने कहा की आने वाला समय कांग्रेस का है क्यूँकि जनता भाजपा की जनविरोधी नितियो से तंग आ चुकी है इस लिए हम सब को मिलकर प्रियंका गांधी के हातो को मज़बूत करने के लिए हमें पूरी ताक़त के साथ सदस्यता अभियान में जुट जाना है ओर अधिक से अधिक संख्या में जयपुर में होने वाली कांग्रेस की महग़ाई हटाओ रेलि में हिस्सा लेना है इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर,प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि,फिरे सिंह नागर,गीता शर्मा,जितेन्द्र अंबावत,अनिल यादव,लियाक़त अली,अभिषेक जैन,दानिश सैफि,सतेंद्र शर्मा,ललित अवाना,रिज़वान चौधरी,गौरव खेंडेलवल,अशोक शर्मा,रमेश यादव,जितेन्द्र चौधरी,अमित यादव,रामकुमार शर्मा,रूबी चौहान,सोनू खारी,पूजा गुप्ता,श्रेया राठोर,उदयवीर यादव,हरेन्द्र शर्मा,जितेन्द्र शर्मा ज़ितु,आरके प्रथम,बबलू यादव,श्याम यादव,विपिन यादव,सतपाल यादव,आदि कांग्रेसीजन शामिल थे।
Facebook Comments