कोरोना के नए वैरियंट के प्रति बच्चों को किया जागरुख
Date posted: 11 December 2021
नोएडा: आरोग्यम परियोजना के तहत नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की सेक्रेटरी अर्चना गुप्ता ने मोरना गांव के स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन विद्यालय में 500 बच्चों को स्वास्थ्य एवं कोरोना के नए वैरियंट एवं अन्य बीमारियों से बचाव हेतु सावधानियों से अवगत कराया।संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बच्चो को सैनिटाइजर एवं मास्क मुफ्त में बांटे और बच्चों को आसपास रह रहे अन्य लोगो को भी जानकारी साझा करने के लिए समझाया।
विद्यालय के प्रिंसिपल अर्जुन ठाकुर ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के एजुकेशन हेड शशि नाथ प्रसाद ,विद्यालय के प्रिंसिपल अर्जुन ठाकुर,आदित्य ,अवनीश कुमार,दक्षायानि, संगीता, अनिभव पांडेय आदि उपस्थित रहे ।
Facebook Comments