September 15, 2026 | 00:57:24
आज गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज का खास संयोग देखने को मिल रहा है। दोनों ही पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखते हैं। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों के दूर होने की कामना की जाती है। वहीं, हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। एक ही दिन दोनों पर्व पड़ने से देशभर में धार्मिक उत्साह का माहौल है।