September 15, 2026 | 01:00:06
मौसम विभाग ने देश के 23 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। यूपी में लगातार बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।