September 18, 2026 | 15:15:16
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने पिता और प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में धर्मशाला बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA में भवन का लेआउट पेश किया गया है। प्रस्तावित धर्मशाला में 20 से अधिक कमरे होंगे और यहां अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। यह धर्मशाला दशरथ पथ क्षेत्र में अमिताभ बच्चन द्वारा पहले खरीदी गई जमीन पर प्रस्तावित है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जमीन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है। फिलहाल परियोजना के लिए नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।