September 18, 2026 | 15:14:36
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियां, निवेशक, स्टार्टअप और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस साल कार्यक्रम की थीम “Silicon to Systems: Building the Ecosystem” रखी गई है। इसमें चिप डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम तक पूरी वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जा रहा है। PM मोदी ने भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा के अगले चरण पर जोर दिया और देश को वैश्विक चिप इकोसिस्टम में मजबूत भूमिका दिलाने की दिशा में प्रयासों की बात कही।
कार्यक्रम में 52 देशों के प्रतिनिधियों और 600 से अधिक कंपनियों की भागीदारी है।