October 14, 2026 | 04:14:39
देश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल को मंजूरी दी है। ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बृज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. धल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगा। अब देखना होगा कि राज्यों में यह बदलाव प्रशासनिक स्तर पर क्या असर डालता है।