September 10, 2026 | 22:12:15

बिहार के लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोक धाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत

17 Aug 2026
बिहार के लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोक धाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बिजली का खंभा गिरने और करंट फैलने की अफवाह से अचानक अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बैरिकेडिंग टूट गई और भीड़ का दबाव बढ़ने से कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।

बताया जा रहा है कि दो ट्रेनों के एक साथ पहुंचने से भी श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई थी। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement