August 17, 2026 | 17:25:48
लखनऊ/देहरादून: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज पश्चिमी यूपी के कई इलाकों और पूर्वांचल के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
वहीं उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।