August 17, 2026 | 17:26:01

NTA ने मानी परीक्षा में गड़बड़ी, UGC-NET के 3 विषयों की दोबारा होगी परीक्षा

17 Aug 2026
NTA ने मानी परीक्षा में गड़बड़ी, UGC-NET के 3 विषयों की दोबारा होगी परीक्षा

नई दिल्ली: UGC-NET जून 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में खामियों को स्वीकार करते हुए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है।

NTA के मुताबिक अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गलत प्रश्न, गलत विकल्प, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी कई कमियां पाई गईं। शिकायतों की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने माना कि इन खामियों को केवल आपत्ति प्रक्रिया के जरिए ठीक करना संभव नहीं है।

अब इन तीनों विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को होगी। खास बात यह है कि री-एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाकी 84 विषयों के परिणाम तय प्रक्रिया के अनुसार जारी किए जाएंगे और री-एग्जाम का असर उनकी प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement