August 17, 2026 | 17:26:17

झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, सरकार से आज फिर होगी वार्ता

17 Aug 2026
झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, सरकार से आज फिर होगी वार्ता

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को आंदोलन का 24वां दिन है। छात्र JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग पर कायम हैं।

आंदोलन के बीच झारखंड सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए फिर बुलाया है। 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र प्रतिनिधियों और सरकार के बीच वार्ता प्रस्तावित है। छात्रों को अपने कानूनी सलाहकारों के साथ बैठक में शामिल होने का भी न्योता दिया गया है।

वहीं, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का भूख हड़ताल भी जारी है। आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर 18 अगस्त तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

अब सबकी नजर आज होने वाली सरकार और छात्रों की वार्ता पर है। सवाल यही है कि क्या बातचीत से लंबे समय से चल रहे इस विवाद का समाधान निकल पाएगा?

Advertisement
Advertisement
Advertisement