August 17, 2026 | 17:28:48
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित प्रसिद्ध बाबा बुद्ध अमरनाथ धाम की वार्षिक यात्रा सोमवार, 17 अगस्त से शुरू हो गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर पुंछ के लिए रवाना किया।
यात्रा को देखते हुए पूरे मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जम्मू से राजौरी होते हुए पुंछ तक सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने यातायात, चिकित्सा, ठहरने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की हैं।
इस साल 12 दिवसीय बुद्ध अमरनाथ यात्रा आयोजित की जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पुंछ पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।