November 22, 2026 | 02:28:01

पंचतत्व में विलीन हुईं CM योगी की मां सावित्री देवी, हरिद्वार में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

21 Nov 2026
पंचतत्व में विलीन हुईं CM योगी की मां सावित्री देवी, हरिद्वार में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।मां को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान परिवार के सदस्य और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मां के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने अपनी मां को कंधा भी दिया।

सावित्री देवी के निधन की खबर से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। हरिद्वार में नम आंखों से सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement