November 18, 2026 | 00:29:32

दिल्ली में प्रदूषण पर MCD का बड़ा एक्शन, 15 हजार से ज्यादा चालान काटे

17 Nov 2026
दिल्ली में प्रदूषण पर MCD का बड़ा एक्शन, 15 हजार से ज्यादा चालान काटे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सख्त कार्रवाई की है। निगम की टीमों ने 2 नवंबर से 16 नवंबर 2026 के बीच प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 15,409 चालान काटे और करीब 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

MCD की कार्रवाई रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सभी 12 नगर निगम जोन में दो शिफ्टों में निगरानी की गई। दिन की शिफ्ट में 11,932 चालान काटे गए, जबकि दूसरी शिफ्ट में 3,477 चालान जारी किए गए।

कार्रवाई के दौरान करीब 500 निर्माण स्थलों पर भी प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन निर्माण स्थलों पर 70 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।

जोन के हिसाब से पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा 2,078 चालान काटे गए। वहीं, जुर्माने की रकम के मामले में दक्षिणी दिल्ली जोन सबसे आगे रहा, जहां करीब 86.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए MCD ने दिन में 152 और रात में करीब 120 निगरानी टीमें तैनात की थीं। इन टीमों ने निर्माण स्थलों, खुले में कचरा जलाने और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी।

हालांकि, इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई के बावजूद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब देखना होगा कि MCD की यह सख्ती राजधानी में प्रदूषण कम करने में कितनी प्रभावी साबित होती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement