September 17, 2026 | 15:19:41

UPI पर बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR, जानिए किसे देना होगा चार्ज

16 Sep 2026
UPI पर बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR, जानिए किसे देना होगा चार्ज

UPI को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant (P2M) UPI भुगतान पर 0.4% Merchant Discount Rate यानी MDR लागू होगा। इस चार्ज की अधिकतम सीमा ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन रखी गई है।

हालांकि, ग्राहकों से यह MDR सीधे नहीं लिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि Person-to-Person यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ₹2,000 तक के मर्चेंट पेमेंट भी फ्री रहेंगे।

रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, ईंधन और कुछ अन्य आवश्यक सेवाओं में ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर फ्लैट ₹5 MDR का प्रावधान किया गया है। छोटे व्यापारियों के लिए भी अलग छूट रखी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement