November 12, 2026 | 18:49:04

ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का ऐलान; चंद्रशेखर होंगे CM फेस

12 Nov 2026
ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का ऐलान; चंद्रशेखर होंगे CM फेस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान हो गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा की। दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने इसे केवल तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई बताया।

दोनों नेताओं ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में यह नया मोर्चा क्या राजनीतिक भूमिका निभाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement