October 17, 2026 | 04:01:14
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का ऐलान किया था।
यह विवाद CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बढ़ा। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। चुनाव आयोग इन आरोपों को लेकर अपना पक्ष रख चुका है।
अब सवाल यह है कि दिल्ली में तिरंगा मार्च को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या प्रदर्शन के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तय किया जाता है?