October 23, 2026 | 03:25:23
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बीजेपी ने पश्चिम, कानपुर, अवध और ब्रज क्षेत्र की नई क्षेत्रीय टीमों का ऐलान किया है।
नई टीम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को गति देने पर है।
यूपी बीजेपी की संगठनात्मक संरचना में अवध, गोरखपुर, कानपुर, पश्चिम, काशी और ब्रज छह क्षेत्र शामिल हैं। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किए जाने की तैयारी है।