August 10, 2026 | 15:16:15

उत्तर प्रदेश भाजपा ने किया क्षेत्र एवं मोर्चा के प्रभारी घोषित

09 Aug 2026
उत्तर प्रदेश भाजपा ने किया क्षेत्र एवं मोर्चा के प्रभारी घोषित

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 20 27 के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कवायद शुरू कर दी है मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है l

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे संगठन बदलाव के में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपने सभी छह क्षेत्रों एवं मोचन के प्रभारी घोषित कर दिए हैं l

प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चे का प्रदेश प्रभारी, संजय राय को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह को अनुचित मोर्चे का प्रदेश प्रभारी, प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश प्रभारी, देवेश करी को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश प्रभारी एवं शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है l

वहीं प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी क्षेत्र का प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है l

इसी के साथ प्रदेश मंत्री यतींद्र शर्मा को मीडिया का प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बज बहादुर को विस्तारक योजना का प्रदेश संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को मन की बात का प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को मन की बात का सहसंयोजक बनाया गया l

Advertisement