दिल्ली में 16 जनवरी से लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, 89 वैक्सीन सेंटर तय
Date posted: 10 January 2021
नई दिल्ली: दिल्ली में 12 से 14 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन पहुंच जाएगी। दिल्ली में टीकाकरण के लिए लगभग एक हजार केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने फिलहाल दिल्ली सरकार से 89 वैक्सीन सेंटर निर्धारित करने को कहा है, जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर लिया है।
दिल्ली में बनाए गए 89 वैक्सीन सेंटर में से 40 सेंटर सरकारी और 49 सेंटर प्राइवेट हॉस्पिटलों में होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा, दिल्ली में पहले चरण में 89 साइटों पर कोरोना वैक्सीनेशन का काम होगा। 13 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन दिल्ली पहुंच जाएगी और 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया जायेगा। दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
Facebook Comments