आजादी और रोजगार कांग्रेस की देन: विजेंद्र कपूर

नोएडा: चुनाव के शंखनाद में पंखुडी़ पाठक जी के लिए हरियाणा कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश स्तर  टीम ने नोएडा में व सेक्टर 72 के A ब्लॉक B ब्लॉक  व C ब्लॉक मे घर-घर जाकर देश को दिशा देने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी जी के अधूरे रहे सपनों को साकार करने व देश हित में कांग्रेस को वोट देना ही समाज के लिए एक मात्र विकल्प रह गया है गौरतलब है कि देश की विकास दर को बोना बनाने वालों से अब समाज मुक्ति चाहता है लाल देसाई जो वर्तमान में कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष है |

उन्होंने अब मन बना लिया है कि सेवादल अब देश की और क्षति बर्दाश्त नहीं कर सकता है जो देश की वर्तमान त्रिमूर्ति (विकास के प्रतीकों) के रूप में सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं प्रियंका को सफल बना कर एक उदाहरण पेश करना होगा हरियाणा कांग्रेस सेवा दल कि अध्यक्ष डॉक्टर पूनम चौहान और सुनीता शर्मा ने अपने सेवादल के हिसार जिला के अध्यक्ष विजेंद्र कपूर एवं उपाध्यक्ष शमशेर सिंह को चुनाव प्रचार की विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी है। बहन शैलजा के आशीर्वाद प्रदत सभी सेवा प्रहरी पंखुडी़ पाठक को विजयी  बनाने की अपील कर रहे हैं ताकि कांटे बोने वाली सरकार को एहसास हो जाएगी कांटे निकालने वाले वोटर अब सचेत होकर वोट डालेंगे। इस मौके पर – प्रवीण खान ब्लॉक अध्यक्ष हिसार। कमला देवी महिला जिला अध्यक्ष हिसार। सुनीता रानी महिला जिला उपाध्यक्ष हिसार। जोगिंदर राठी जिला अध्यक्ष रोहतक। सुशीला देवी महिला जिला अध्यक्ष रोहतक। सुमन देवी। राजरानी आदि मौजूद रहे।

Facebook Comments