टीकाकरण केंद्र का अवलोकन कर लोगों से मिले अनिल जैन और आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ अनिल जैन के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने कोविड टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया। हिन्दुराव और बालक राम अस्पताल में टीका लगवा रहे लोगों से मिले और उनका हाल जाना। टीकाकरण केन्द्रों पर जरुरतमंद लोगों को ले जाने और फिर उन्हें घर तक छोड़ने के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुहैया कराई गई है ताकि किसी को कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

डॉ अनिल जैन ने केंद्र का अवलोकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से आज भारत कोरोना जैसी महामारी से सफलतापूर्वक लड़ रहा है, वह पूरे विश्व में एक मिशाल बन चुका है। सीमित संसाधन के बावजूद आज भारत कोरोना की लड़ाई के मामले में पूरे विश्व में सबसे आगे खड़ा है। हम एक भी पीपीई किट नहीं बनाते थे, मास्क नहीं बनाते थे और वेंटिलेटर तक नहीं बनता था, लेकिन आज सभी हमारे अपने देश में सिर्फ बन नहीं रहे हैं बल्कि हम दूसरे देशों में इनका निर्यात कर रहे हैं। यह भारत की आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ते कदम का नतीजा है। पूरे चार लाख वेंटिलेटर कोरोना काल में भारत में बनाए गए। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वहां आए सभी लोगों से बातचीत की और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है, जिसके रोकथाम के लिए जरुरी है कि हमसब टीकाकरण करवाएं। दो गज की दूरी के साथ-साथ मास्क का उपयोग बराबर करते रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी जरुरतमंदों को टीकाकरण के लिए जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और पंजीकरण में उनका सहयोग करने की अपील की।

Facebook Comments