पी.एल. पुनिया बने यूपी में कांग्रेस के अभियान समिति के अध्यक्ष

लखनऊ: कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पांच समितियों की घोषणा की और महासचिव पी.एल. पुनिया को अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम को चार्जशीट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को मेनिफेस्टो कमेटी, राजेश मिश्रा को योजना और रणनीति समिति और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को चुनाव समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Facebook Comments