भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर 41 में कमल संदेश पदयात्रा निकाली

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर 41 में कमल संदेश पदयात्रा निकाली।इस पदयात्रा नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह शामिल हुए। विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर 41 मे घर घर जाकर जनसम्पर्क किया। विधायक पंकज सिंह ने इस मौके पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी। कमल संदेश पदयात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री पंकज सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। पंकज सिंह ने कहाँ की जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी हें तभी से किसानो की समस्याओं का समाधान हो रहा हें। नोएडा मे लगभग सभी किसानो को 64% मुआवजा मिल चुका हें। नोएडा प्राधिकरण से अब किसानो के बढ़े हुए 5% भूखंड की समस्या का समाधान भी जल्द कराया जाएगा। जब से प्रदेश मे सरकार बनी हें तभी से सेक्टरों ओर गावों के विकास कार्यो मे तेजी आयी हें। सेक्टरों ओर गावों मे विकास कार्य तेजी से हुआ हें सेक्टरों ओर गावों मे ओपेन जिम भी लगायी जा रही हें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनसे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश को विकास के रास्ते पर लेकर जाएं इस संकल्प को पूरा करने के लिए वह विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पदयात्रा में भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पदयात्रा प्रमुख उमेश त्यागी, दिनेश डिमरी,मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, करतार चौहान,प्रमोद प्रजापति, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चौहान,महेश अवांना,युद्ववीर चौहान, एस.पी.चमोली,ब्रजपाल चौहान,मनमोहन चौहान,चमन आवना,सतेन्द्र नागर, गणेश जाटव, गोपाल गौड़, राजेश अग्रवाल,दुल्लीचंद चौहान, कल्लू सिंह, देविन्दर राणा, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Facebook Comments