राज्य लोक सेवा अधिकरण,उ0प्र0 का 44वां स्थापना दिवस समारोह24 नवम्बर को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में
Date posted: 23 November 2018
लखनऊः 23 नवम्बर, राज्य लोक सेवा अधिकरण, उ0प्र0, लखनऊ का 44वां स्थापना दिवस समारोह कल दिनांक 24 नवम्बर, 2018 को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, महात्मा गांधी मार्ग में आयोजित किया जा रहा है।
स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण एवं महिला कल्याण मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी एवं विधि एवं न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक सहित मा0 उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री सुधीर अग्रवाल एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री सुनील अम्बवानी होंगे।
यह जानकारी राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सुधीर सक्सेना ने आज यहां दी है।
Facebook Comments