गोरखपुर में घाघरा नदी पर स्लोप पिचिंग कार्य हेतु 02 करोड़ रूपये अवमुक्त
Date posted: 3 July 2020
लखनऊ: सिंचाई एवं जलसंधान विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में राज्य पोषित मद के अन्तर्गत गण्डक नदी के दाय तट पर स्थित अमवाखास तट बंध टीथ निर्माण एवं दो लाइनों में आरसीसी पर परक्यूपाइन लगाने के परियोजना के लिए 02 करोड़ 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रमुख अभियन्ता सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने के आदेश दिये है।
इस सम्बन्ध मंे जारी शासन आदेश में कहा गया है कि इस स्वीकृत धनराशि को व्यय करने मंे दी गयी शर्तो का अनिवार्य रूप से अनुपालन करना होगा। यह भी कहा गया है कि बाढ़ कार्यो हेतु राज्य सेक्टर मंे निर्धारित परिव्यय के अन्तर्गत परियोजनाओं पर धनराशि स्वीकृत की जाये। इसके साथ ही धनराशि के व्यय करते समय सुसंगत दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये।
इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में जनपद गोरखपुर में घाघरा नदी के बाये तट पर स्थित खड़गपुर शाहपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा के लिए नदी रिवटेमेंट एवं स्लोप पिचिंग कार्य के लिए 02 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में कहा गया है कि इस परियोजना का कार्य प्रारम्भ करने से पहले सक्षम स्तर के तकनीकी स्वीकृत अवश्य प्राप्त कर ली जाये। इसके साथ ही स्वीकृत धनराशि का उपयोग मात्र स्वीकृती कार्य पर ही किया जाय। ऐसा न किये जाने पर किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर सम्पूर्ण उत्तरदायित्व प्रमुख अभियन्ता, सिंचाई एवं सम्बन्धित अधिकारियों का होगा।
Facebook Comments