लखीमपुर ख़ीरी में 36 मछुआ आवासों के निर्माण हेतु 43.20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
Date posted: 3 July 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र सहायतित ब्लू रिवोल्यूशन इन्टीग्रेटेड डेवलपमेण्ट एण्ड मैनेजमेण्ट आॅफ फिशरीज़ योजनान्तर्गत जनपद लखीमपुर ख़ीरी में 36 मछुआ आवासों के निर्माण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 43.20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि में केन्द्रांश 60 प्रतिशत तथा राज्यांश 40 प्रतिशत सम्मिलित है। मत्स्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए योजना के उचित क्रियान्वयन हेतु निदेशक, मत्स्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
Facebook Comments