06 सहकारी चीनी मिलों को किया गया आधुनिकीकृत

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 06 सहकारी चीनी मिलों की कार्य क्षमता में सुधार और उनका आधुनिकीकरण किया है। इसमें अनूपशहर (बुलंदशहर), नानपारा (बहराइच), सरसावा (सहारनपुर) पुवायां (शाहजहांपुर), बेलरांय और सम्पूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) सहकारी चीनी मिलों का तकनीकी आधुनिकीकरण किया गया है। इन चीनी मिलों की कार्य क्षमता में सुधार और आधुनिकीकरण कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा 100 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी गई है।
इस संबंध में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आधुनिकीकरण के उपरांत इन चीनी मिलों में जहां स्टीम की खपत कम हुई, वहीं ऊर्जा एवं बगास की भी बचत हुई है। चीनी मिलों का आधुनिकीकरण हो जाने से मिलों के संचालन के दौरान ब्रेकडाउन कम हो रहे हैं और चीनी की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है। इस आधुनिकीकरण से तथा चीनी की गुणवत्ता में सुधार होने से  प्रत्येक मिल को लगभग 04-05 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की अतिरिक्त बचत हुई है।

इन 06 सहकारी चीनी मिलों में ‘जीरो लिक्विड डिस्चार्ज‘ आस्वनी संयंत्र लगाये गये हैं। इस संयंत्र की स्थापना से भूगर्भ जल दोहन में 25-30 प्रतिशत की कमीे होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है और किसानों को प्रेसमड निर्मित बायोकम्पोस्ट खाद उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

Facebook Comments