लखनऊ में शीघ्र उपलब्ध होंगे 320 एचडीयू तथा 125 आईसीयू के और बेड

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के 01 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने के लिए सभी प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या नियंत्रित है।

टेस्टिंग क्षमता को निरन्तर बढ़ाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले 2 महीने में टेस्टिंग क्षमता काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 35,98,000 से अधिक टेस्ट करते हुए उत्तर प्रदेश अब देश में सर्वाधिक संख्या में टेस्ट करने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की आरटीपीसीआर की शीघ्र ही नई लैब स्थापित हो रही हैं।
इनके स्थापित हो जाने से टेस्टिंग क्षमता में और अधिक वृद्धि हो जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग गतिविधियों को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से क्रियाशील रखा जाए। सभी आवश्यक मेडिकल उपकरणों एवं मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एल-2 एवं एल-3 कोविड अस्पतालों के बेड्स बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवा को और सुदृढ़ किया जाये जिससे मरीज को ज्यादा इन्तजार न करना पड़े।
श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ जनपद में स्थित अस्पतालों में बेड बढ़ाने की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लखनऊ जनपद में 193 एचडीयू बेड्स तथा 190 आईसीयू बेड्स उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस माह के अन्त तक 320 एचडीयू तथा 125 आईसीयू के और बेड उपलब्ध हो जाएंगे। वर्तमान में उपलब्ध बेड एवं बढ़ाये जाने वाले बेड का विवरण निम्नानुसार है:-
क्र0
सं0 अस्पताल का नाम सुविधा स्तर वर्तमान में उपलब्ध एचडीयू
बेड एचडीयू बेड्स में वृद्धि (तिथिवार) वर्तमान में उपलब्ध आईसीयू बेड्स आईसीयू बेड्स में वृद्धि (तिथि सहित)
1. एस.जी.पी.जी.आई. एल 3 20 20 (18.08.2020) 68 12 (13.08.2020)
2. के.जी.एम.यू. एल 3 26 14 (13.08.2020)
11 (18.08.2020)
6020.08.2020 तक 320 बेड का नया ब्लाॅक बनने से 100 बेड की और बढ़ोत्तरी हो जायेगी।
3. आर.एम.एल. एल 3 00 20 (20.08.2020) 22 18 (15.08.2020)
4. एरा (प्रा0 मेडिकल काॅलेज) एल 3 60 20 (15.08.2020)
40 (20.09.2020) 20 10 (18.08.2020)
10 (30.08.2020)
5. मेदांता एल 3 00 20 (15.08.2020)
0005 (15.08.2020)
6. अपोलो एल 3 00 40 (25.08.2020)
0010 (25.08.2020)
7. सहारा एल 3 00 15 (25.08.2020) 00 10 (25.08.2020)
8. इन्टीग्रल एल 2 40 20 (20.08.2020)
10 (25.08.2020)
1010 (15.08.2020)
10 (30.08.2020)
9. टीएमएम मेडिकल काॅलेज एल 2 10 10 (20.08.2020)
30 (30.08.2020)
0505 (13.08.2020)
10 (20.08.2020)
10. हिन्द (सफेदाबाद) एल 2 30 30 (20.08.2020)
0505 (20.08.2020)
11. लोक बन्धु हाॅस्पिटल एल 2 07 20 (20.08.2020)
0010 (20.08.2020)
कुल योग- 193 320 190 125
आईसीयू बेडएचडीयू बेडकुल बेड
उपलब्ध  190 193 383
वृद्धि 125 320 445
कुल योग- 315 513 828

Facebook Comments