रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए 90 करोड़ 13 लाख 33 हजार की धनराशि जारी
Date posted: 4 September 2020
लखनऊ: उ.प्र. शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों मे रेल उपरिगामी सेतुओं के 20 चालू कार्यों हेतु रू0 90 करोड़ 13 लाख 33 हजार की अवशेष धनराशि की अवमुक्तकी गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन, लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार इन 20 कार्यों में वाराणसी के 02 कार्य, लखनऊ के 02 कार्य, कानपुर के 02 कार्य, प्रयागराज के 02 कार्य, गौतमबुद्धनगर, कन्नौज, इटावा, अलीगढ, इलाहाबाद, आगरा, हाथरस, जौनपुर, फैजाबाद, जालौन, मथुरा तथा फिरोजाबाद के 01-01 कार्य शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्माणाधीन सेतुओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Facebook Comments