यातायात पुलिस उपायुक्त गणेश प्रसाद से मिले संस्था सत्यमेव भारत मिशन के कार्यकर्ता

नोएडा:  संस्था सत्यमेव भारत मिशन के कार्यकर्ता यातायात संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु मिशन के अध्यक्ष साकेश शर्मा की मार्ग निर्देशन में यातायात पुलिस उपायुक्त गणेश प्रसाद साहा से उनके कार्यालय में मिले व उन्हें समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपा। संस्था के मीडिया प्रभारी मनोज कटारिया ने बताया कि नौएडा में अनेक जगहों व चौराहों पर जाम लगना, यातायात कर्मियों की कमी होना |

  शहर की सड़कों पर बने यू टर्न को बन्द कर 1से 1.5 किलोमीटर दूर उन्हें पुनः बनाना जिससे समय व रखरखाव का व्यय अधिक होना, पर्यावरण का दूषित होना। शहर की सड़कों पर से पैदल पार पथों को लगभग बंद कर दिया गया है जिससे पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना असंभव हो गया है जो ओवर हैड पार पथ बनाए गए हैं वह प्रयाप्त नहीं हैं और वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनो के लिए उनका प्रयोग संभव नहीं है। अतः हर सड़क पर कुछ कुछ दूरी पर पैदल पार पथों का निर्माण आदि समस्याओं से अवगत गया। इस अवसर पर  बी एस रावत, सुनीता खटाना, विजय दीवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments