आदेश गुप्ता ने लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा के कार्यालय का किया उद्घाटन
Date posted: 7 July 2020
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज किशन कुंज स्थित लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता, विधायक ओपी शर्मा, अनिल वाजपेई व निगम पार्षद एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि कार्यालय एक माध्यम होता है जहां पर जनता की समस्याएं सुनी जाती है और उनका समाधान निकाला जाता है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही समाज के अंतिम वर्ग के व्यक्ति को सत्ता का भागीदार बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस संकट के समय में दिल्ली भाजपा दिल्लीवासियों के साथ खड़ी है। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक भोजन के पैकेट, राशन किट का वितरण कर यह साबित किया है कि उनके लिए सेवा ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जनता की आवाज विधायक तक पहुंचाने का और विधायक के माध्यम से काम कराने का स्थान बनेगा।
Facebook Comments